जो बात दिल में है उसे बोलने की हिम्मत रखो, और जो बात किसीके दिल में है, उसको समझने की समझ रखो !! -- अगर अँधा अंधे का नेतृत्व करेगा, तो दोनों खाई में गिरेंगे !! -- अन्याय और अत्याचार करने वाला, उतना दोषी नहीं माना जा सकता, जितना की उसे सहन करने वाला !! -- नदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती, मौत तो तब होती है जब उसे तैरना नहीं आता, ठीक उसी तरह परिस्थितियाँ कभी भी हमारे लिए समस्या नहीं बनती, समस्या तो तब बनती है जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता !! -- अपनी बातों को सदैव ध्यानपूर्वक कहे, क्यूंकि हम तो कहकर भूल जाते है, लेकिन लोग उसे याद रखते है !!