1. मुझे कुछ कठिन हासिल करने के बाद काफी संतुष्ट महसूस होता हो|
2. एक चरित्र को दूसरे चरित्र में बदलना बहुत मुश्किल है|
3. अगर मुझे किसी फिल्म के बारे में एक भी लाइन उत्साहित करती है, तो मैं इसे ओर आगे ले जाने की कोशिश करता हूँ|
4. मैं पांच फुट छह इंच का काले रंग का साधारण सा दिखने वाला आदमी हूँ, लोगों ने कभी कल्पना भी नही की थी, कि इस तरह से बन जाऊंगा|
5. मैं जब भी पत्रकारों के साथ बातचीत करता हूँ, तो मैं उन पर ठीक प्रकार से ध्यान देता हूँ, कि वे किस प्रकार से व्यवहार करते है|
6. मेरा काम कड़ी मेहनत करना, और अपने चरित्र के साथ ईमानदार होना है, मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूँ|
7. मुझे खुशी होगी यदि लोग मुझे सिर्फ अभिनेता कहे|
8. भविष्य में अगर ऐसी कोई स्थिति आती है, तो में अपनी गरीबी में वापस जा सकता हूँ, क्योकि मैंने अपने जीवन को सबसे बुरे दिनों के माध्यम से तैयार कर रखा है, और किसी भी प्रकार के संकट के लिए तैयार हूँ|
9. लोगों को हंसाने के हजारों तरीके है|
10. जब भी कोई मुझे देख रहा होता है, तो मुझे ऐसा लगता है, वो मुझे नही बल्कि मेरे पीछे खड़े किसी अन्य व्यक्ति को देख रहे है|
11. मैं अपने काम लेकर बहुत आत्मविश्वासी हो, क्योकि मुझे पता है, मैंने बहुत मेहनत की है|
12. मैं अपनी सफलता का श्रेय सौभाग्य को नही दूंगा, क्योकि मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह मैंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से हासिल किया है|
13. फिल्म उघोग ज्यादातर अपरंपरागत पात्रों के बारे में है|
14. तुम कभी भी मुझे पेड़ों के चारों ओर नाचते हुए नही देखोगे|
15. मैं उन फिल्मों को लेने की कोशिश कर रहा हूँ, जिसमे कंटेंट ज्यादा हो, और बजट कम हो|
16. मैं केवल व्यक्तिगत संतुष्टि का अनुभव करने के लिए बड़ी फ़िल्में करता हूँ|
17. मैंने बॉलीवुड मैं कभी भी अपनी छवि बनाने के बारे में नही सोचा है, मैं सिर्फ एक अभिनेता हूँ|
18. मैं अलग-अलग भूमिकाओं को निभाने का इच्छुक हूँ, क्योकि मैं खुद को चुनोती देना चाहता हूँ|
19. कचरे के ढेर की भी जगह बदलती है, तुम तो फिर इंसान हो|
20. हर एक आसान रोल के पीछे काफी कठिन मेहनत होती है|
Comments
Post a Comment